यमुना सिटी (संवाद)। जेवर थाना क्षेत्र में दौड़ लगाने निकले युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उसे बुरी तरह से पीटा और घायल कर दिया। जिसके बाद युवक ने जेवर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। गांव मेवला गोपालगढ़ निवासी हरि ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह 6 बजे दौड़ लगाने के लिए गया था। रास्ते में उसे अवनेश उर्फ डमरु मिल गया और अपशब्द बोलने लगा। जब उसने गाली देने का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो