ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित फ्रेंच अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन का रविवार को चुनाव कराया गया। मतदान के बाद 10 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। प्रशांत कुमार सिंह, अमित कुमार सिन्हा, संदीप कुमार मोडक, चक्रधर सिंह कुशवाहा, कमल दीप, मनीष कुमार, राजीव कुमार प्रसाद सिंह, सुदीप कुमार जायसवाल, बरखा शर्मा एवं चारु तायल को विजेता चुना गया। नोएडा हाई राइज फेडरेशन व ग्रेटर नोएडा के संयोजक दिनेश मिश्रा ने कहा कि नई कार्यकारिणी पारदर्शिता, विकास और निवासियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करेगी। ब्यूरो