ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित मेफेयर रेजिडेंसी सोसाइटी के गेट पर एक डिलीवरी ब्वॉय के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सोसाइटी के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी और बाउंसर युवक को पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर डिलीवरी ब्वॉय और गार्डों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों व बाउंसरों ने मिलकर युवक के साथ मारपीट कर दी। वहीं मीडिया सेल का कहना है कि मामले में अब तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। ब्यूरो