दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव से तेरह वर्षीय किशोरी घर से बिना बताए लापता हो गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में अन्य जनपद से आया परिवार रहता है । परिवार की 13 वर्षीय किशोरी बिना बताए घर से 11 सितंबर की शाम को चली गई है। घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद किशोरी के पिता ने लापता होने की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई है।