फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति घायल, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के ओमेक्स गोल चक्कर के समीप अज्ञात वाहन ने एक शख्स को टक्कर मार दी। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि दौलत राम कॉलोनी में दीपक परिवार के साथ रहते हैं। उनका भाई पंकज 26 अगस्त को रात्रि में ग्रेटर नोएडा की कंपनी से ड्यूटी कर घर वापस लौट रहा था। जब वह ओमेक्स गोल चक्कर के पास सेक्टर म्यू-1 के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर होने पर वह सड़क पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के ग्रीन सिटी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर वह अस्पताल के आईसीयू में उपचाराधीन है। घायल के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें