फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 49 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली की साइबर क्राइम टीम ने एक व्यक्ति को 49,814 रुपये वापस दिलाया है। पीड़ित साइबर ठगी का शिकार हो गया था और आरोपियों ने उसके फोन को हैक कर बैंक खाते से धनराशि निकाल ली थी। कासना गांव निवासी मानसिंह ने साइबर क्राइम पोर्टल पर इसकी शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 2 जून को उनका फोन हैक कर फोन पे से 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। कासना कोतवाली की साइबर टीम ने तुरंत कार्रवाई की। साइबर टीम की मदद से उसे 49,814 रुपये वापस मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें