दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गाजियाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि बरेली के न्यू शांति विहार सिथौंरा निवासी नरेश चंद्र परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा प्रवीण कुमार एक लड़की के साथ रहता था। एक अगस्त की शाम को सात बजे सूचना दी कि आपके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। जिनको गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में ले जाया गया है। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों के पहुंचने पर प्रवीण की मौत हो गई थी। सूचना देने वाली लड़की उसका मोबाइल लेकर वहां से चली गई। मृतक के पिता ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।