फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोते समय कमरे में घुसा चोर, दो मोबाइल और तीन लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-22 स्थित नोवल बैंक वाली गली में एक घर से चोर दो मोबाइल फोन और तीन लैपटॉप चोरी कर ले गया। सेक्टर-24 थाने में दी शिकायत में पंकज कुमार ने बताया कि 9 सितंबर को वह कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति कमरे में घुस गया और वहां रखे दो मोबाइल फोन और तीन लैपटॉप चोरी कर फरार हो गया। कुछ समय बाद सामान गायब होने की जानकारी हुई। इसके बाद आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन चोरी हुआ सामान नहीं मिला। थाना प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति कमरे की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें