फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उत्तराखंड गए इंजीनियर का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक के दौरान लापता हुए नोएडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान (28) का 11 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। बेटे की तलाश में उनके पिता और बीएसएफ इंस्पेक्टर रघुराज चौहान अपने परिवार के साथ खुद उत्तराखंड पहुंचकर पुलिस और राहत टीमों के साथ लगातार सर्च अभियान में जुटे हैं। बता दे, अभिषेक 28 मई को ट्रैकिंग के लिए उत्तराखंड गए थे। परिवार के मुताबिक उन्हें 30 मई तक नोएडा लौटना था, लेकिन वह वापस नहीं आए। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की ओर से कई दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। इस बीच अभिषेक के पिता रघुराज चौहान ने स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत देकर उस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जो व्यक्ति ट्रेक के दौरान उनके बेटे के साथ मौजूद था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें