फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स में हेल्थकेयर में नई तकनीकों पर होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मेडटेक तकनीकों के बढ़ते उपयोग को लेकर ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में सोमवार को राष्ट्रीय स्तरीय एआई कार्यशाला होगी। यह कार्यक्रम जिम्स के सेंटर फॉर मेडिकल इनोवेशन (सीएमआई) के द्वारा एआई राउंडटेबल एंड मेडटेक हॉस्पिटल डेमो डे 2026 के तहत एआई फॉर डॉक्टर्स- फ्रोम डॉक्टर्स और दूसरे मेडटेक रेगुलेटरी क्लिनिक का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देशभर के डॉक्टर, वैज्ञानिक, स्टार्टअप फाउंडर्स, उद्योग प्रतिनिधि, निवेशक और नीति विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हेल्थकेयर, मेडिकल डिवाइस, एआई आधारित समाधान और रेगुलेटरी सिस्टम को एक साझा मंच पर लाकर सुरक्षित और प्रभावी तकनीकों पर चर्चा को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें