ग्रेटर नोएडा। भट्टा गोल चक्कर के पास एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। हल्दौनी निवासी ऐनुल हक ने बताया कि 16 मई की शाम उनका बेटा कासिम अपनी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान भट्टा गोल चक्कर के पास एक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक के दाहिने पैर के घुटने, दाहिने पैर, सिर व पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आईं और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से 20 मई को उसे डिस्चार्ज किया गया। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो