ग्रेटर नोएडा। सिरसा गांव से 13 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर कासना कोतवाली पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू की है। गांव सिरसा निवासी मोहित भाटी ने बताया कि उनका भतीजा सुधांशु उर्फ समर बुधवार रात घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो