ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित पूर्वांचल सिल्वर सिटी दो में आरडब्ल्यूए चुनाव का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने रविवार को पद की शपथ ली। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आलोक साध, उपाध्यक्ष नवनीत गुप्ता, सचिव विजय सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. दीपक खत्री, संयुक्त सचिव शैलजा वाधवा, मिसबाह उर रहमान, संयुक्त कोषाध्यक्ष विकास भट्ट और कार्यकारिणी सदस्य: योगेश गर्ग, बृजेश अग्रवाल, अमित पाराशर चुने गए हैं। इस मौके पर अनुपम आनंद, संदीप कुमार, संजय श्रीवास्तव, कमलदीप बंसल और प्रकाश बर्नवाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो