ग्रेटर नोएडा। उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति के सदस्यों ने रामपुर गोलचक्कर पर रविवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से न्याय दिलाने की मांग की। सदस्यों ने अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय दिलाने और मामले में शामिल वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग की। उन्होंने सरकार से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की अपील की। एसएस नेगाी ने बताया कि उत्तराखंड की बेटी को न्याय मिलना चाहिए। उसको न्याय दिलाने के लिए समाज के सभी लोग खड़े हुए हैं। जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता है तब तक प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद