फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक पर नकाबपोशों का जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र में 31 अक्तूबर को एक युवक पर नकाबपोश हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक का हाथ टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मुनेंद्र सिंह अपनी कंपनी से कार से लौट रहे थे। एलडीको ग्रीन सोसाइटी के समीप कोलड्रिंक पीने के लिए वह रुके। उसी समय अज्ञात नकाबपोश युवकों ने रॉड से उन पर हमला किया। अन्य साथियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे मुनेंद्र सिंह बेहोश होकर गिर गए। शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो हमलावर फरार हो गए। घायल मुनेंद्र सिंह को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की प्राथमिकी कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें