दादरी (संवाद)।
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला गांव में विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में तीन दिन बाद तीन महिलाओं समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि बिजनौर जनपद के महमदाबाद गांव में मुनीस कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने अपनी बेटी शिखा त्यागी की शादी वर्ष 2016 में अमरोहा जनपद के बरतोरा गांव निवासी बंटी के साथ की थी। कुछ समय पहले बंटी शिखा को छपरौला गांव ले आया। आरोप है कि सौतेली बहन रितु और नेहा तथा मां के आदेश पर बंटी शिखा का मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर शिखा ने 15 सितंबर की सुबह 6 बजे के आसपास फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में विवाहिता के पिता ने बंटी आदेश, रितु , नेहा और निकुंज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।