फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैदल जा रहे शख्स को कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)।
विज्ञापन

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर अच्छेजा गांव के गेट के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि अच्छेजा गांव निवासी करण के पिता किशनपाल गांव में सफाई का काम करते हैं। 10 अगस्त की सुबह किशनपाल काम करने के बाद पैदल जीटी रोड की ओर जा रहे थे। वह अच्छेजा गांव के गेट के पास तेज रफ्तार सेंट्रो कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किशनपाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के संबंध में करण ने तीन दिन बाद कार के नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ बादलपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें