फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला न्यायालय के गेट से फर्जी वकील गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने फर्जी वकील को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नोटरी प्रपत्र, मोहर और कूटरचित फर्जी प्रपत्र बरामद किए है। आरोपी सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में फर्जी वकालत कर लोगों से घन ऐंठ रहा था। सूरजपुर कोतवाली के प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि पुलिस को न्यायालय में एक व्यक्ति के फर्जी वकील बनकर अवैध तरीके से धन अर्जित करने की शिकायत मिली थी। जांच के बाद पुलिस ने वीर सिंह सिसौदिया निवासी ऊंचा अमीपुर गांव जारचा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो सूरजपुर कोर्ट में अधिवक्ता बनकर रहता था। वहां आने वाले लोगों को जमानत दिलाने और मुकदमें लड़ने का दावा करता था। इसी के नाम पर फर्जी व कूटरचित प्रपत्र तैयार कर फर्जी अधिवक्ता की मोहर लगाकर प्रपत्रों की नोटरी करता था। इससे अवैध धन अर्जित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें