नोएडा (संवाद)। चलती फॉर्च्यूनर गाड़ी से बाहर निकलकर स्टंट करते हुए युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक गेट खोलकर चलती गाड़ी पर लटकते हुए डांस कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि घटना बुधवार देर रात की है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर दस सेकेंड के इस वायरल वीडियो को रीपोस्ट कर रहे हैं और पुलिस अधिकारियों को टैग कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने रीपोस्ट करते हुए लिखा कि ऐसे स्टंटबाजों पर भारी जुर्माना लगाकर वाहन को सीज किया जाना चाहिए। एसीपी ट्रैफिक सौरभ सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।