नोएडा। सेक्टर-9 में शनिवार शाम जेजे कॉलोनी में एक परिवार पर करीब 15 लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित परिवार ने मारपीट और बेटी को उठा ले जाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए फेज-1 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह घर पर थे, तभी 12 से 15 अज्ञात लोग घुस आए। विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार से मारपीट की और बेटी को उठा ले जाने की कोशिश की। पड़ोसियों के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से निकल गए। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो