नोएडा। विद्युत निगम ने शुक्रवार को छापेमारी करते हुए चार घरों से बिजली चोरी पकड़ी है। प्रवर्तन दल ने मेहंदीपुर बांगर गांव में छापेमारी की कार्रवाई की। सभी के विरुद्ध एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रवर्तन दल के अधीशासी अभियंता अमित त्रिपाठी ने बताया राजस्व वसूली और लाइन लॉस कम करने के नियमित चेकिंग की कार्रवाई की जा रही है। प्रवर्तन दल प्रथम और अवर अभियंता पुष्पराज शामिल ने चेकिंग के दौरान तीन घरों से बिजली चोरी पकड़ी। इनमें हनीफ (2015 वाट), तस्लीम (2111 वाट) और मोनू (2980 वाट) शामिल पर कार्रवाई की गई। विभाग को मिली पांच शिकायतों का भी स्थल निरीक्षण किया गया। इनमें दो आईजीआरएस और तीन बिजली मित्र शिकायतें थीं। निरीक्षण में एक परिसर पर 1340 वाट का अनधिकृत लोड पकड़ा गया। इसके विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई। साथ ही ऐसे उपभोक्ताओं काे चेतावनी भी दी गई जिन्होंने काफी समय से बिजली बिल जमा नहीं किया।