फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शराब पीने वाले 414 लोगों पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेंट्रल नोएडा जोन पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत 414 लोगों पर कार्रवाई की है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सेंट्रल नोएडा जोन के सभी थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। बाजारों, पार्कों, सडक के किनारे, सार्वजनिक स्थलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग की गई, जहां खुलेआम शराब पीने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोग सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए पाए गए। जांच के दौरान कुछ लोग शराब के नशे में वाहन चलाते हुए भी मिले, जिनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत अलग से कार्रवाई की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें