नोएडा। जेजे कॉलोनी के बाहर एक कार के सामने अचानक बच्चा आ गया। हालांकि कार चालक की सतर्कता से बच्चा बच गया। घटना के बाद बच्चे के परिजन उत्तेजित हो गए और उन्होंने कार चालक के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान कार का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि सोमवार को सेक्टर-20 थानाक्षेत्र स्थित जेजे कॉलोनी के बाहर से एक स्विफ्ट डिजायर कार के सामने अचानक एक बच्चा आ गया। बच्चे को देखकर चालक ने तत्काल ब्रेक लगा दिए, जिससे बच्चा सुरक्षित बच गया। इस दौरान वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। सूचना मिलते ही सेक्टर-20 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। ब्यूरो