दनकौर (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव डेरीन गुजरान में उधारी के रुपये मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। गांव निवासी विक्की ने सोमवार को दी शिकायत में पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले दनकौर निवासी एक युवक ने उससे 50 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि वह काफी समय से रुपये लौटाने में आनाकानी कर रहा था। रविवार रात विक्की ने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे। इससे नाराज आरोपी ने अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।