दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा में सोमवार देर रात एक किसान के खेत में अचानक आग लग गई। तेज आंधी के बीच लगी आग से किसान के खेत में रखा चारा आग की चपेट में आ गया और देखते ही देखते जलकर खाक हो गया। घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक पूरा चारा जलकर खाक हो गया। गांव निवासी जयकिशन ने अपने खेत में हाल ही में तैयार किया गया चारा रखा हुआ था। सोमवार रात अचानक तेज आंधी चली। इस दौरान कहीं से उठी चिंगारी के कारण उनके चारे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस का कहना है कि आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद