फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध कॉलोनी काटने के आरोप में की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जारचा मार्ग पर जारचा औरंगाबाद सीमा पर अवैध तरीके से कॉलोनी काटने का मामला सामने आया है। राजस्व लेखपाल ने विजिलेंस विभाग लखनऊ को 18 बिंदुओं की शिकायत की है। जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेकर तहसील स्तर पर दो राजस्व निरीक्षक समेत छह लेखपालों की टीम का गठन किया है। तहसीलदार प्रतीत कुमार चौहान ने बताया कि राजस्व लेखपाल चांद वीर मलिक ने लखनऊ विजिलेंस विभाग में शिकायत की है। उसमें भू माफिया गैंग राशिद अली व अन्य के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति, अवैध कॉलोनी निर्माण, बिना नक्शा प्लांटिंग व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण व अन्य अवैध गतिविधियों के संबंध में कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें