फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ईद उल-अजहा को लेकर सूरजपुर थाने में पीस कमेटी बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। आगामी ईद उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को सूरजपुर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह और एसीपी तृतीय सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता मौजूद रहें। बैठक में क्षेत्र के धर्म गुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था, आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं तथा किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली गतिविधियों से बचें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से दुष्प्रचार, अफवाह या धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें