ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित एक्युरेट कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बुधवार को करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय बियॉन्ड फार्मेसी- योर नेक्स्ट स्टेप टुवर्ड्स ए सक्सेसफुल ग्लोबल फार्मेसी करियर रहा। एकेडमिकली ग्लोबल के निदेशक डॉ. नदीम मियां ने विद्यार्थियों को फार्मेसी के क्षेत्र में उपलब्ध वैश्विक करियर विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने उच्च शिक्षा, रोजगार और विदेशों में फार्मेसी से जुड़े अवसरों के बारे में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर एक्युरेट कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक डॉ. ए.के. राय आदि मौजूद रहे।