फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्टीयरिंग जाम होने से बेकाबू कार डिवाइडर पर चढ़ी, चालक सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- क्रेन की मदद से कार को किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया गया

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। डोमिनोज गोलचक्कर के पास मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि घटना में चालक को चोट नहीं आई है। सूचना पर पहुंची बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस के अनुसार वाहन चालक जब उक्त मार्ग से गुजर रहा था। तभी तकनीकी कारणों से अचानक कार का स्टीयरिंग जाम हो गया। जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। मीडिया सेल प्रभारी उमेश नैथानी का कहना है कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित न हो, इसके लिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को डिवाइडर से हटवाया। वहीं पुलिस का कहना है कि चालक ने पूछताछ में तकनीकी खामी के कारण स्टीयरिंग जाम होने की बात बताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें