फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला से स्नैचिंग के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। फ्यूजन होम अपार्टमेंट के पास से बदमाश महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गए। बिसरख कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सेक्टर टेकजोन-4 स्थित सेंचुरियन पार्क निवासी लोकेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अगस्त 2026 की शाम वह अपनी पत्नी चारू चौहान के साथ फ्यूजन होम अपार्टमेंट के मार्केट में आए थे। इसी दौरान गेट नंबर 2 के पास मौजूद रहते वक्त बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश आए और पत्नी के गले से सोने की चेन झपटकर तेज रफ्तार से फरार हो गए। वहीं एसएसआई राजवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें