नोएडा। फेज-2 थाना क्षेत्र के शिव शक्ति एन्क्लेव में ढाबा संचालक और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गई। यह घटना खाने के रुपये मांगने पर हुई। पीड़िता रंगीता ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह पति प्रदीप गिरी के साथ ढाबे पर थीं। इसी दौरान कुलदीप, शिवम और दो अन्य लोग वहां खाना खाने आए। खाना खाने के बाद प्रदीप गिरी ने कुलदीप से रुपये मांगे। आरोप है कि रुपये मांगने पर चारों आरोपी भड़क गए। उन्होंने दंपती के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर वे फरार हो गए। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।