नोएडा। सेक्टर-91 स्थित पंचशील अंडरपास के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर फेज-2 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-134 स्थित जीपी कुसमुन निवासी आकाश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 10 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे बाइक से गेजा मार्केट से सेक्टर-134 की ओर जा रहे थे। जब वह सेक्टर-91 में पंचशील अंडरपास के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आकाश कुमार को गंभीर चोटें आईं और उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।