फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में घुसे चोर को परिवार ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-113 थानाक्षेत्र में घर में चोरी के इरादे से घुसे एक युवक को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सेक्टर-73 निवासी जितेंद्र सिंह ने पुलिस से शिकायत की कि सोमवार की सुबह वह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे। इसी दौरान अचानक दो युवक घर में घुस आए और सामान चोरी करने का प्रयास करने लगे। आहट होने पर परिवार के लोगों ने तत्काल एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान वाजिदपुर गांव निवासी विकास के रूप में हुई है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अब उसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें