फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार व बाइक की टक्कर होने पर बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

दादरी (संवाद )। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित बैरंग पुर नई बस्ती गांव के समीप सड़क पार करने के लिए खड़े बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी । प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद गोंडा के वीरपुर गांव निवासी दुर्गेश शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उनका बड़ा भाई पवन कुमार शर्मा 23 सितंबर को सुबह के समय ड्यूटी कर अपने घर आ रहे थे। तभी कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को रेलवे रोड स्थित क्रुश डिवाइन अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की प्राथमिकी घायल के भाई ने कार नंबर के आधार पर कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें