यमुना सिटी। झाझर से भाईपुरा तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस कार्य के तहत रबूपुरा में सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों को भी शिफ्ट किया जा रहा है, ताकि चौड़ी सड़क को लिए पर्याप्त जगह बनाई जा सके। इस प्रक्रिया के दौरान बिजली की आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी। अचानक बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद लाइन मैन इंद्रपाल ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के चलते खंभों को हटाकर सड़क के किनारे नए स्थान पर लगाया जा रहा है। संवाद