फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुसकर मारपीट, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)।
विज्ञापन

चार दिन पहले गांव में मकान पर बैठे प्रॉपर्टी डीलर के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल करने एवं जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि 17 मई की शाम को फरीदाबाद निवासी सुभाष चपराना दादरी कोतवाली क्षेत्र के मायचा की मडैया गांव में अपने मकान पर आए थे। वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। इस दौरान पड़ोस के रहने वाले मोंटी उर्फ कविंद्र, शिवम कुमार, आशीष कुमार ने लाठी-डंडों से मारपीट का घायल कर दिया था। जान से मारने की नीयत से पिस्टल से गोली चला दी थी। मामले में नामजद रिपोर्ट कराई गई थी। पुलिस में तीनों को मायचा गांव के पास से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पिस्टल, डंडे बरामद कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें