फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर दंपती से 16 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा, दंपती से 16 लाख रुपये की साइबर ठगी
विज्ञापन

- व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़ा, फर्जी ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराकर निवेश कराया, साइबर थाने में प्राथमिकी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने एक दंपती को भारत और अमेरिका के शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर करीब 16 लाख रुपये की ठगी कर ली। ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी अभय प्रताप सिंह ने साइबर थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि पिछले साल नवंबर-दिसंबर के दौरान उनसे व्हाट्स एप के जरिए संपर्क किया गया था। इसके बाद उन्हें एक निवेश संबंधी ग्रुप में शामिल किया गया। ग्रुप के सदस्यों ने दंपती को मावेरिक्स कैपीटल नाम का एक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। उन्हें बताया गया कि इस ऐप के जरिए भारतीय और अमेरिकी शेयर बाजार में ट्रेडिंग कर कम समय में कई गुना लाभ कमाया जा सकता है। इसके बाद अभय प्रताप सिंह ने करीब 9.16 लाख रुपये और उनकी पत्नी ने लगभग 6.75 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा कर दिए। कुल 15.91 लाख रुपये जमा करने के बाद जब दंपती ने बड़ी रकम निकालने का प्रयास किया तो निकासी नहीं हो सकी। इसके बाद ट्रेडिंग ऐप बंद हो गया और व्हाट्सऐप ग्रुप में मौजूद लोगों ने जवाब देना बंद कर दिया। तब उन्हें एहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें