नोएडा। होशियारपुर गांव में रहने वाले एक 47 वर्षीय शख्स को कूलर से करंट लग गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मूल रूप से बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के रहने वाले चंद्र किरण होशियापुर गांव में अपने भाई के साथ रह रहे थे। बुधवार रात को घर में रखे हुए कूलर से करंट लग गया। उनके परिजनों ने गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्यूरो