फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी में एसी के आउटडोर यूनिट में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसाइटी में एसी के आउटडोर यूनिट में लगी आग
विज्ञापन


नोएडा। सेक्टर-75 स्थित एक सोसाइटी के फ्लैट में बुधवार शाम बालकनी में लगे एसी के आउटडोर यूनिट में आग लग गई। इससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि सोसाइटी लोगों की सतर्कता और सोसायटी के फायर सिस्टम की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7:40 बजे अग्निशमन विभाग को सेक्टर-75 स्थित डैसनेक सोसाइटी के बी-टावर के 20वें फ्लोर पर स्थित फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही संबंधित फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी तत्काल मौके के लिए रवाना की गई। दमकलकर्मियों के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग फ्लैट की बालकनी में लगे एयर कंडीशनर (एसी) के आउटडोर यूनिट में लगी थी। आग लगते ही सोसाइटी के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वहां स्थापित फायर फाइटिंग सिस्टम का उपयोग किया और आग पर काबू पा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें