ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र की गौड़ सिटी-2 में रिश्तेदार के घर पूजा में शामिल होने गई महिला का आईफोन और पर्स चोरी हो गया। पीड़िता मानसी ने पुलिस को बताया कि सात जून को वो रिश्तेदार शशिभूषण शाह के घर पूजा में शामिल होने गई थीं। तभी किसी ने उनका आईफोन और पर्स चोरी कर लिया। मोबाइल फोन में निजी फोटो व वीडियो हैंं। जिनका दुरुपयोग होने की आशंका है। पर्स में नगदी थी। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज जांच की जा रही है। ब्यूरो