फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी के तार व बाइक के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी।
विज्ञापन

जारचा कोतवाली क्षेत्र के समाना नहर के समीप जांच के दौरान पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी किया कॉपर का तार, बाइक और तमंचा बरामद किया है। प्रभारी निदेशक कैलाश नाथ ने बताया कि जांच के दौरान ऊंचा अमीरपुर गांव निवासी दुष्यंत बाइक पर सवार होकर जा रहा था। पास आते ही पुलिस ने रोक लिया। जब बाइक पर रखे कट्टे में 25 किलो कॉपर के तार के बारे में पूछताछ की तो वह जवाब नहीं दे सका। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 15 नवंबर 2025 को एनटीपीसी स्थित किर्लोस्कर कंपनी से कॉपर का तार चोरी किया था। तार को ठिकाने लगाने के लिए ले जा रहा था। आरोपी पर पहले भी अलग-अलग थानों में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें