फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ई-स्कूटर पार्ट की कंपनी में मिली 1.66 करोड़ की जीएसटी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। राज्य कर विभाग की गौतमबुद्ध नगर जोन की टीम ने सूरजपुर-कासना रोड पर स्थित ई-स्कूटर पार्ट खरीदने व बेचने वाली कंपनी में 1.66 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी है। संयुक्त आयुक्त संजय कुशवाहा ने बताया कि फर्म ई-स्कूटर के पार्ट खरीदने व बेचने का काम करती है। इसमें जीएसटी चोरी होने की जांच की गई। डाटा विश्लेषण में पता चला कि कंपनी ने वर्ष 2025-26 में 8.31 करोड़ की खरीद की और 1.66 करोड़ की आईटीसी क्लेम की गई। जो बोगस फार्म से की गई। जांच के बाद कंपनी ने 1.26 करोड़ का जुर्माना जमा करा दिया है। देर रात तक कंपनी के खिलाफ जांच चलती रही। उन्होंने बताया कि टीम जून में 38.38 करोड़ का जुर्माना जमा करा चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें