रबूपुरा (संवाद)।
कोतवाली क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि कादरपुर गांव निवासी अजीत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जावेद, सरस्वती, दिलशाद और सलमान ने उससे जमीन बेचने के वास्ते बातचीत की थी। आरोप है कि इन लोगों ने तय समझौते के तहत बयाना के रूप में उससे तीन लाख रुपये ले लिए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी कर न तो उसे जमीन का बैनामा किया और न ही उसके पैसे वापस लौटा रहे हैं।