फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हॉकी व रॉड से युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के चिटहेरा गांव में आयोजित जागरण समारोह में कहासुनी होने पर एक युवक के साथ हॉकी व लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार चिटहेरा गांव में वीर सिंह के यहां पोते का जन्मदिन एवं जागरण का आयोजन रविवार की रात्रि में कराया गया। तभी गांव के ही अविनाश व अनुराग से कहासुनी हो गई। जब उमेश ने गाली देने से मना किया तो वहां पर अविनाश के परिजन भी आ गए। हॉकी व लोहे की रॉड से उमेश पर हमला बोल दिया। हाथ-पैर सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गया। घटना की तहरीर घायल के पिता ने कोतवाली में दी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें