फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती सुबह 10:30 बजे तक जांच कराकर दोपहर तक पाएं रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए उप जिला अस्पताल में नई व्यवस्था लागू की गई। सरकारी लैब में सुबह 10:30 बजे तक गर्भवतियों की पैथोलॉजी जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। दोपहर डेढ़ बजे रिपोर्ट दी जा रही है। 11 बजे तक अल्ट्रासाउंड जांच के लिए पंजीकरण करवाने वाली गर्भवतियों की उसी दिन जांच हो रही है। उप जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी जांच करवाने के लिए गर्भवतियों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। पहले उन्हें जांच के दिन रिपोर्ट नहीं मिल पाती थी। अस्पताल के सीएमएस डाॅ. प्रदीप चौहान ने बताया कि सरकारी लैब में सुबह 10:30 बजे तक गर्भवतियों की पैथोलॉजी जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। जांच के दिन ही दोपहर में रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है। सुबह 11 बजे तक अल्ट्रासाउंड जांच के लिए पंजीकरण कराने वाली गर्भवतियों की उसी दिन जांच की व्यवस्था भी की गई है। उसके बाद पैथोलॉजी जांच के लिए अनुबंधित लैब के माध्यम से भी सैंपल लिए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें