रबूपुरा (संवाद)। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की टीम ने बैंकों के अंदर और आसपास संदिग्ध लोगों की जांच की। पुलिस कर्मियों ने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरो, अलार्म सिस्टम और सुरक्षा उपकरणों का भी निरीक्षण किया। पुलिस ने बैंक के शाखा प्रबंधकों से सुरक्षा के मद्देनजर वार्ता की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बैंक परिसर में अनावश्यक रूप से खड़े लोगों से पूछताछ की तथा ग्राहकों को सुरक्षित लेनदेन के प्रति जागरूक किया।