फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 100 से अधिक नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में मंगलवार को डॉ. हेमा शर्मा स्मृति टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 100 से अधिक नन्हे खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों और मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की ऊर्जा और उत्साह से विद्यालय परिसर खेलमय हो गया। विद्यालय की निदेशिका कंचन कुमारी ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या कैप्टन डॉ. अनुभा राठौर ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां बच्चों में टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें