दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र में एक महिला ने पैसे मांगने पर गाली-गलाैज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने कार लेने के बाद बकाया डेढ़ लाख रुपये की राशि नहीं दी। पीड़ित महिला ने कोतवाली में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि दिल्ली के शाहदरा निवासी हिना परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने अपनी होंडा सिटी कार रूपवास गांव निवासी एक युवक को बेच दी थी। जिसकी बकाया रकम डेढ़ लाख रुपये अभी नहीं दी गई है। जब भी पैसों या गाड़ी वापस की मांग की तो गाली-गलौंज कर जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीड़ित महिला ने घटना की प्राथमिकी नामजद दर्ज कराई है।