फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मलबा डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सोरखा गांव में सोमवार को भूखंड में मलबा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि इस घटना में एक परिवार के कुछ लोगों को चोटें भी आई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोरखा गांव निवासी अभय यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 अगस्त को वह अपनी मां कंचन यादव और छोटे भाई निखिल के साथ घर के सामने स्थित खाली भूखंड में मलबा डाल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अनवर अली, अफसार अली और उनके पिता वहां पहुंच गए। आरोप है कि मलबा डालने का विरोध करते हुए तीनों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें