फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेलवे स्टेशन पर खाद्य सामग्री बेचने वाले वेंडर से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के रेलवे स्टेशन दादरी पर अनधिकृत रूप से सर्कुलेटिंग एरिया में अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के तहत एक अवैध वेंडर को पकड़ा गया है। उसके खिलाफ जन विश्वास अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के रेलवे स्टेशन दादरी के सर्कुलेटिंग क्षेत्र में पुलिस जांच कर रही थी। तभी औरैया के भदेशिया गांव निवासी उदय प्रताप सिंह अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेच रहा था। जब उससे वैध वेंडर सर्टिफिकेट मांगा गया तो वह नहीं दिखा सका।अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगने पर आरोपी पर दो हजार का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें